फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in children ward of Basti District Hospital

Basti News: बस्ती जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

Sat, 28 Oct 2023 10:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Oct 2023 10:28 AM IST
सार

प्रमुख अधीक्षक सुरेश कुमार कौशल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है, मगर कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अब स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
Fire broke out in children ward of Basti District Hospital
बस्ती जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिला चिकित्सालय के चिल्ड्रन वार्ड में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। मौके पर पहुंची टीम ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


अस्पताल में अचानक रात करीब 9.30 बजे चिल्ड्रेन वार्ड में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग को देखते हुए वार्ड में भर्ती मरीज बाहर की ओर भागने लगे। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड के सभी बच्चों व उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी प्रकार की कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रमुख अधीक्षक सुरेश कुमार कौशल भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है, मगर कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अब स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed