फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against six people for assault and SC ST

Basti News: छह लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people for assault and SC ST
गौर। परासडीह गांव में दो माह पहले पट्टे की भूमि पर कब्जे के लिए हुए विवाद में कोर्ट के आदेश पर गौर पुलिस ने राघव मणि की तहरीर पर सोमवार को छह लोगों पर मारपीट सहित एससी-एसटी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर थाना के परासडीह गांव निवासी राघव मणि ने न्यायालय में तहरीर में आरोप लगाया है कि चार नवंबर 2025 की शाम पट्टे की जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने लगे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। घटना की सूचना पहले गौर थाने पर दिया गया। लेकिन थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब लोगों ने एसपी से गुहार लगाई। मगर वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। जिस पर न्यायालय के आदेश पर गौर पुलिस ने परसडीह गांव निवासी राम कुबेर सोनार, प्रदीप सोनार, घनश्याम, रामबसावन, व गौर थाना के सुजिया गांव निवासी शकीउरहमान और रियाज अहमद के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी की प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed