फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged in teacher's death case

Basti News: शिक्षक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in teacher's death case
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के तिसाह गांव के पास 25 दिन पहले दुर्घटना में हुई शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सुवर्ण लाल निवासी नांदे कुआं थाना दुबौलिया वर्तमान पता निवासी तिसाह थाना कलवारी ने लिखा है कि उनके पति 12 अप्रैल को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय अज्ञात कार चालक ने पति को जोरदार टक्कर मार दिया। वहां मौजूद लोगों की सहायता से घायल पति को कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान 18 अप्रैल को पति की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed