फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged in dowry harassment case

Basti News: दहेज उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in dowry harassment case
बस्ती। दहेज के लिए एक विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर निवासी अविनाश मिश्रा के साथ हुई थी। उनके पति का पूरा परिवार दिल्ली में रहकर नौकरी व अपना व्यापार करता हैं। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की डिमांड की। बोले कि रुपये अपने मायके से लेकर आओ। साथ ही धमकी दिया कि अगर पांच लाख रुपया नहीं मिला तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसी बात को लेकर पति, सास और ससुर ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और देर रात 12 बजे उन्हें मायके लाकर छोड़ दिया। साथ ही उनका पूरा स्त्रीधन भी अपने पास रख लिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अविनाश मिश्रा, ससुर संजय मिश्रा और सास अनीता मिश्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed