फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged for commenting on a particular caste

Basti News: जाति विशेष पर टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for commenting on a particular caste
बस्ती। सोशल मीडिया पर जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति पर वाल्टरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला पिछले तीन दिनों से तूल पकड़े हुए हैं। नामजद आरोपी प्रमोद यादव सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सोमवार को वाल्टरगंज थाने पहुंचे। यहां सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाने के गाैरी पाठक गांव के रहने वाले अजय कुमार उर्फ बब्बू पाठक ने तहरीर देकर बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा हिक्का गांव के रहने वाले प्रमोद यादव ने पिछले दिनों उन्हें और भनवापुर (सिद्धार्थनगर) के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा को केंद्र में रखकर समाज पर अमर्यादित टिप्पणी की। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रमोद यादव नामक व्यक्ति का इस आशय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सुना जा रहा है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए प्रमोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक शेखर ने बताया कि मामला गंभीर है। प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed