फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against six accused of assault

Basti News: मारपीट के छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six accused of assault
हर्रैया। क्षेत्र के भुड़कुलगंज चौराहे पर बुधवार को गाड़ी साइड देने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर छह आरोपियों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हर्रैया थाना क्षेत्र के पढ़नी गांव निवासी सुधीर पांडेय पुत्र प्रेमशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार समय करीब 6:20 बजे उनके चाचा कृष्णशंकर पांडेय व भाई सुजीत पांडेय अपने खेत से स्कूटी व मोटर साइकिल से घर की तरफ आ रहे थे। भुड़कुलगंज बाजार में साइड लेने के लिए हार्न बजाने पर आगे ब्रेजा गाड़ी पर बैठे यशपाल चौधरी, गब्बर, गोविंद, रतिभान, अमन और चन्द्रभान निवासीगण ग्राम पकड़डिहवा भैसा चौबे थाना हर्रैया गाड़ी से उतरे और गाली देने के साथ ईंट से मारने लगे। जिससे उनके चाचा कृष्णशंकर को काफी चोट आई है। इस संबंध में हर्रैया सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed