फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against seven accused who attacked councilor

Basti News: सभासद पर हमला करने वाले सात आरोपियों प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven accused who attacked councilor
बभनान। वार्ड में अपने सहयोगी के साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले सभासद पर हमला करने वाले सात आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सभासद के सहयोगी अब्दुल वाहिद पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी संत रविदास नगर वार्ड नगर पंचायत बभनान ने पैकोलिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रविवार को अपने वार्ड के सभासद शमशेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 शिवा जी नगर के साथ निकले थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर वार्ड में पहले से मौजूद आंबेडकरनगर वार्ड निवासी इरशाद, संत रविदास नगर निवासी मुर्तजा, जीशान, हस्सन, इजहार, तनवीर उर्फ मुन्ना निवासी अज्ञात ने गोल बंद होकर अपशब्द कहते हुए सभासद व उस पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। बाद में आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed