फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against five for molesting a girl

Basti News: युवती से छेड़खानी के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five for molesting a girl
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि छह मई की सुबह करीब 10 बजे आरोपी विशाल राजभर अपने साथी गणेश राजभर, सुरेन्द्र, सूरज और सिकंदर के साथ उसके घर में घुस आया। आरोप है कि विशाल राजभर ने उसकी बहन से अभद्रता करने लगा। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे अमरजीत पाल, मां शीला देवी, बहन सुनीता और अर्चना घायल हो गईं। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक रामनीज यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed