फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR in case of death of father and son in road accident

Basti News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत मामले में एफआईआर

Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
FIR in case of death of father and son in road accident
बस्ती। थाना परशुरामपुर क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटवाराजा निवासी त्रिभुवन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में रीता देवी ने बताया कि उनके पति सुभाष चन्द्र (49) और पुत्र आदित्य गुप्ता (18) अरजानीपुर मैरिज हॉल से गांव की एक शादी में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। किसान इंटर कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक गलत साइड में आकर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अयोध्या ले जाया गया, जहां पांच दिसंबर को इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed