फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against three in murderous attack case

Basti News: जानलेवा हमले के मामले में तीन पर प्राथमिकी

Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR against three in murderous attack case
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी विकास ने तहरीर में बताया कि उनके पिता रामचंदर ने अपनी जमीन छोटे भाई गया प्रसाद की पत्नी श्रीदेवी के नाम बैनामा करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर गया प्रसाद, श्रीदेवी और रामचंदर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन आंचल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। आरोप है कि मारपीट में उनकी मां के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामचंदर, गया प्रसाद और श्रीदेवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed