{"_id":"6a4ff7432d7b43c37603d4f7","slug":"fir-against-six-including-husband-for-dowry-harassment-basti-news-c-207-1-bst1021-162062-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के जितुआपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर में गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी चार माह पूर्व 11 मार्च को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संदीप यादव निवासी कलवारी मुस्तहकम के चनगहिया थाना कलवारी के साथ किया था। शादी में दान दहेज सहित खर्चों को मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये दिए थे। इसके लिए उन्हें 10 विस्वा पैतृक संपत्ति बेचनी पड़ी थी। कुछ दिन बाद ससुरालियों ने एक राय होकर एक भैंस, सोने की अंगूठी व चैन की मांग करने लगे।
सामान न मिलने पर पति संदीप, जेठ पंकज, देवर कुलदीप, ननद अंतिमा, ससुर राजेंद्र व सास सभी ने उनकी बेटी को ताना मारने लगे। एतराज करने पर मारना पीटना शुरू कर दिए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद