{"_id":"66ec9818c2302765e20edf09","slug":"fine-of-rs-1-lakh-each-on-three-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1003-124102-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना
Fri, 20 Sep 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने गैर मान्यता के चल रहे तीन स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीएसए ने बताया कि इन तीनों स्कूलों को नोटिस भेज कर प्रबंधकों को चेतावनी दी गई थी कि अगर स्कूल बंद नहीं किया तो बीईओ से जांच कराके दंड लगाए जाएगा।
बीईओ ने कई बार नोटिस व मौखिक आदेश दिया। इसके बावजूद स्कूलों का अवैध संचालन बंद नहीं किया गया। ऐसे में कप्तानगंज ब्लॉक के आरएस वर्मा शिक्षण संस्थान, सल्टौआ ब्लॉक के आरएम पब्लिक स्कूल मनवा और इसी ब्लॉक के कूषा देवी जोखूराम पब्लिक स्कूल मेहौरा पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि सात दिनों के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद