फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Financial irregularities detected, notice issued

Basti News: पकड़ी गई वित्तिय अनियमितता, नोटिस

Wed, 04 Feb 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Financial irregularities detected, notice issued
बस्ती। जिले के कई ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की आडिट के दौरान वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई है। गड़बड़ी मिलने पर चार तत्कालीन सचिव और पांच पूर्व प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आडिट के दौरान इनसे संबंधित ग्राम पंचायतों में 8,28,236 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन

बताया गया कि डीएम ने पूर्व प्रधानों तो डीपीआरओ घनश्याम सागर ने तत्कालिन ग्राम सचिवों को नोटिस दिया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की ओर से ब्लॉक विक्रमजोत के सिंदुरिया मिश्र के पूर्व प्रधान रंगीलाल, ब्लॉक गौर के जैतापुर की नीलम, ब्लॉक रुधौली के बरवां ग्राम पंचायत की किरन देवी, ब्लॉक रुधौली के बांसखोर कला की कैशरजहां, ब्लॉक सल्टौआ गोपालपुर के बहरामपुर के गुड्डू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर की ओर से सिंदुरिया मिश्र के तत्कालीन सचिव अनिल कुमार सिंह, बरवां के रामबहादुर चौधरी, जैतापुर के हीरा सिंह और बांसखोर कला के अनिल कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतों की ओर से संबंधित ग्राम पंचायतों में वर्ष 2017-18 का आडिट कराया गया था। आडिट रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितता के लिए संबंधित तत्कालीन सचिव व पूर्व प्रधान उत्तरदायी पाए गए हैं। नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के दृष्टिगत सभी को सुनवाई का एक अवसर प्रदान किया गया है। इनसे 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्यथा की दशा में आडिट रिपोर्ट में इंगित दुरूपयोग, गबन की गई संपूर्ण धनराशि की आधी धनराशि को तत्कालीन सचिवों के वेतन से 12 प्रतिशत ब्याज सहित वसूल करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पूर्व प्रधानों से भू-राजस्व के बकाए की भांति 12 प्रतिशत ब्याज सहित वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed