{"_id":"650df0677cd55c91010a4ed8","slug":"financial-assistance-to-farmers-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4760-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा मोटा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा मोटा अनाज
Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षकों को मोटे अनाज के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अंद्रा वामसी और सीडीओ जयदेव सीएस ने किया। डीएम ने कहा कि सांवा, कोदो, मडुवा, ज्वार आदि अनाज का उत्पादन किसानों को आर्थिक रूप से समृद्धि बनाएगा।
सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण का मकसद शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को जागरूक करना है, ताकि वह अपने अभिभावकों को मोटे अनाज के फायदे के बारे में बता सकें। उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मोटे अनाज में पाए जाते हैं।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. प्रेमशंकर, हरिओम मिश्र आदि ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उल्लेखनीय है कि रागी की खेती के लिए कृषि विभाग ने किसानों को निशुल्क बीज वितरित किया था। बुआई के बाद बीजों को खेतों में जमाव ही नहीं हुआ। इसे लेकर किसान परेशान हुए। विभाग की ओर से उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली।