{"_id":"67aa49cda3aa0fdfbd0a0656","slug":"fighting-for-parking-the-car-in-front-of-the-door-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131820-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दरवाजे के सामने कार खड़ी करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दरवाजे के सामने कार खड़ी करने पर मारपीट
Tue, 11 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छावनी क्षेत्र के सिरौली बाबू में कार खड़ी करने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। कार स्वामी महिला का आरोप है कि उसे और कार चालक को मारा-पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी। उसने अपनी बहन के गले से लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सिरौली बाबू निवासी अंजली यादव ने तहरीर में बताया है कि आठ फरवरी की रात करीब सवा नौ बजे वह ड्राइवर मोहन सोनकर से गाड़ी को अपने घर के सामने लगवा रही थी। आरोप है कि तभी वहां पर अमित यादव आए और ड्राइवर मोहन को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहा। यह देख जब मैं पहुंची तो मुझे भी अपशब्द कहते हुए मारने की धमकी दी। आरोप है कि फिर अपने परिवार के साथ आए और उन्हें व उनके ड्राइवर मोहन को पीटने लगे।
शोर सुनकर बहन अपर्णा यादव आई तो इन लोगों ने उसे मारपीट कर गले से लॉकेट खींच लिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि गांव के अमित यादव, कामराज यादव, कांती यादव और सीमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मौके का निरीक्षण व विवेचना में छिनैती की घटना होना नहीं पाया गया।