फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting for dancing in Barat, death of groom's maternal uncle

बरात में नाचने गाने के लिए घमासान, दूल्हे के मामा की मौत 17-08-32

Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fighting for dancing in Barat, death of groom's maternal uncle
बरात में नाचने को लेकर मारपीट, दूल्हे के मामा की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया/कलवारी (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में घराती और बरातियों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। घरातियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में दूल्हा, उसके मामा, पिता व भाई समेत 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दूल्हे के मामा की लखनऊ पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा के सतहका पुरवे के मोतीलाल निषाद की बेटी की शादी कलवारी थाना क्षेत्र के माझा कला गांव के रामसुभग निषाद के बेटे वीर बहादुर से होनी थी। बरात तय समय पर पहुंची, लेकिन द्वारपूजा के समय दोनों पक्षों में विवाद हो गया। डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बरातियों में कहासुनी हो गई। जनवासे में आर्केस्ट्रा के दौरान बात और बढ़ गई। कुछ ही देर बाद घरातियों ने बरातियों पर जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे दूल्हा, उसके पिता, भाई और मामा समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दुबौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुनील कुमार, संजीव कुमार, मुकेश शाह, अशोक कुमार, अरविंद, रामजन्म, रामकरन, लालबहादुर, बालकराम, बाबू राम, रामभवन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूल्हे के मामा फिरतू (50) निवासी शंकरपुर थाना धनघटा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। दुबौलिया थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ का कहना है कि विवाद नाचने को लेकर नहीं हुआ था। माहौल द्वारपूजा के समय टोकाटोकी को लेकर बिगड़ा था। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि बरात में मारपीट में घायल की मौत के मामले में लड़की के गांव के रमजू और विजय बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed