फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight broke out over garbage disposal

Basti News: कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट

Tue, 03 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fight broke out over garbage disposal
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने कूड़ा फेंकने के विवाद में मारपीट का केस दर्ज किया है। जगन्नाथपुर निवासी शकील शाह ने तहरीर देकर बताया है कि कूड़ा फेंकने की बात पर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में परिवार के लोग आए तो उन्हें मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के सलीम, शरीफ, जमाल व मोहर्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से किशोरी लापता
बस्ती। गौर पुलिस ने रहस्यमय ढंग से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि गत 28 मई की शाम चार बजे उनकी बेटी घर से कहीं जाने के लिए निकली और वापस नहीं आई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी है। वहीं, कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को 30 मई को विकास नाम का युवक शादी की नीयत से अपने साथ भगा ले गया। संवाद
विज्ञापन

मारपीट में चार आरोपियों पर केस
सोनहा। पुलिस ने रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। धवाय गांव के मनीराम चौधरी का आरोप है कि 31 मई रात 8:30 बजे रास्ते के विवाद में गांव के कृष्ण कुमार तिवारी, कार्तिक तिवारी, जीतू निषाद व संदीप ने उनकी पुत्री व भाभी को लाठी-डंडे से मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मारपीट, अपशब्द व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर व नकदी लेकर पत्नी लापता, केस

बस्ती। जेवर व गहने लेकर पत्नी के लापता होने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर रुधौली पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उनकी पत्नी को 15 जनवरी की रात में आरोपी विरजू बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पत्नी जाते समय घर से सोना-चांदी के करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये साथ ले गई। थाना प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
फोन पर दी जान से मारने की धमकी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने फोन पर जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया है कि 31 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। लेकिन वह रिसीव नहीं कर पाए। मिसकॉल देखकर दोबारा जब फोन किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहा गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
रास्ते में रोक कर मारापीटा, केस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कबरा पोखरवा निवासी पिंकी सोनी ने तहरीर देकर बताया है कि पैसे के विवाद को लेकर विपक्षियों ने रास्ते में रोककर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संतोषी, उनकी पत्नी, अंकित व प्रिया के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद

आर्केस्ट्रा के पैसे के लिए विवाद, केस दर्ज
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने आर्केस्ट्रा के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद में केस दर्ज किया है। खुटहना निवासी सत्यराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पूर्व में आर्केस्ट्रा के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहा। ललकारते हुए घर में घुस गए और जानमाल की धमकी देते हुए मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू चौधरी, करन, जय प्रकाश, कान्हा सिंह, नरसिंह चौधरी, लालजी व अरुण भारती के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed