फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Few examiners came on the first day... 15527 copies were checked.

Basti News: पहले दिन कम आए परीक्षक...जांची गई 15527 कॉपियां

Thu, 19 Mar 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Few examiners came on the first day... 15527 copies were checked.
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। जिले के चार केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। पहले परीक्षकों की संख्या आधे से भी कम रही। इस वजह से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में मिलाकर 15527 कॉपियां ही जांची जा सकी है। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर में कॉपियां जांचने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

जीजीआईसी में पहले केवल इंटरमीडिएट की 4143 कॉपियां जांची गई। यहां आवंटित 455 परीक्षकों में से केवल 202 लोग ही उपस्थित हुए। यहां इंटरमीडिएट की कुल एक लाख 16332 कॉपियां आवंटित की गई है। अब एक लाख 12189 कॉपियां शेष बची है। जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की एक लाख 54410 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी है। अभी तक 64970 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी है। पहले दिन यहां 4308 कॉपियां जांची गई है। 60662 कॉपियां शेष बची है। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 789 परीक्षकों में से केवल 394 ही पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की एक लाख 28656 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी है। अभी तक 81747 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी है। पहले दिन यहां 3837 कॉपियां जांची गई है। 77910 कॉपियां शेष बची है। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 414 परीक्षकों में से केवल 117 ही पहुंचे थे। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की एक लाख 53387 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी है। अभी तक 97256 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन यहां 3239 कॉपियां जांची गई है। 94017 कॉपियां शेष बची है। यहां भी परीक्षकों की संख्या आधे से कम रही। 719 परीक्षकों में से केवल 117 ही पहुंचे थे।डीआईओएस संजय ने कहा कि सभी परीक्षकों को समय से मूल्यांकन कार्य में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पहला दिन होने के नाते संख्या कम रही। एक-दो दिन में मूल्यांकन कार्य रफ्तार पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed