फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fesility : sceme start for defaulter cousumer

सहूलियत: बिजली बकाएदारों के लिए किस्तों में भुगतान

Sun, 10 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fesility : sceme start for defaulter cousumer
सहूलियत: बिजली बकाएदारों के लिए किस्तों में भुगतान
विज्ञापन

बस्ती। चार किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता बकाया बिजली बिल 12 से 24 किस्तों में जमा कर सकते हैं। पॉवर कारपोरेशन ने चार किलोवाट तक के बकाएदारों के लिए आसान किस्त योजना शुरू किया है। योजनांतर्गत शहरी उपभोक्ता 12 एवं ग्रामीण उपभोक्ता 24 किस्तों बकाए का भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता योजनांतर्गत 11 नवंबर से 31 दिसंबर पंजीकरण करा सकते हैं।
योजना में पंजीकरण कराने पर बकाए में कटी लाइन दोबारा जोड़ दी जाएगी। उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक बकाए का बिल संबंधित उपखंड अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। बिल की जांच कर उपखंड अधिकारी कुल देय राशि का कम से कम पांच प्रतिशत या 15 सौ रुपये जमा कराकर योजना में पंजीकरण करेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद उपभोक्ताओं को हर माह आने वाले बिल के साथ बकाया बिल की किस्त भी जमा करनी होगी। तभी योजना का लाभ मिलेगा। मासिक बिल और किस्त की धनराशि समय से जमा किए जाने पर उपभोक्ताओं पर लगा अधिभार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती में वितरण खंड द्वितीय में एक लाख 16 हजार उपभोक्ताओं में महज 6.69 प्रतिशत, तृतीय में 93 हजार पांच सौ में से 7.21 प्रतिशत और हर्रैया में एक लाख दो हजार दो तीन सौ में से 5.77 प्रतिशत उपभोक्ता ही हर महीने बिल जमा करते हैं। ऐसे में योजना से बिजली निगम के राजस्व में भारी बढ़ोत्तरी होने की आशंका जताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि पंजीकरण शुरु हो गया है। उपभोक्ता सीएचसी व संबंधित उपखंड अधिकारी के यहां पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed