फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Feeder and substation repaired; Corporation engaged in fixing LT lines.

Basti News: फीडर-उपकेंद्र दुरुस्त, एलटी लाइनें दुरूस्त करने में जुटा निगम

Wed, 30 Sep 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Feeder and substation repaired; Corporation engaged in fixing LT lines.
नगर क्षेत्र में बदला जा रहा विद्युत पोल संवाद
बस्ती। आंधी-बारिश से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति पांचवें दिन बुधवार को भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी। जिले के 200 से अधिक गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। हालांकि, विद्युत निगम ने सभी 11 केवी फीडर और उपकेंद्रों की मरम्मत पूरी करने का दावा किया है। अब गांवों में क्षतिग्रस्त एलटी लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने पर जोर है। निगम ने बुधवार शाम तक सभी गांवों में आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश में बड़ी संख्या में बिजली के खंभे, क्रॉस आर्म और तार क्षतिग्रस्त हुए थे। केंद्रीय विद्युत भंडार गृह से लेकर दूरदराज के गांवों तक मरम्मत सामग्री पहुंचाई जा रही है। निगम और कार्यदायी एजेंसियों के गैंग लगातार काम कर रहे हैं। मंगलवार शाम तक नगर पालिका क्षेत्र, सभी नगर पंचायतों और प्रमुख कस्बों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

निगम के अनुसार श्रृंगीनारी और बभनान उपकेंद्रों की मरम्मत पूरी कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है। आंधी में प्रभावित करीब 40 से 50 फीडर भी चालू किए जा चुके हैं। इसके बाद अब एलटी लाइन की मरम्मत पर पूरा जोर है। गांवों में क्षतिग्रस्त एक हजार से अधिक खंभों को बदलने का काम चल रहा है। टूटे तारों को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य की निगरानी अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के अलावा उच्च स्तर से की जा रही है। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रबंध निदेशक कार्यालय को भेजी जा रही है। निगम के मुताबिक सदर डिवीजन में मरम्मत लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि रुधौली, नगर बाजार, गनेशपुर, कप्तानगंज, मुंडेरवा, कुदरहा, बनकटी, महसो, विक्रमजोत, परशुरामपुर और बभनान क्षेत्रों में कुछ एलटी लाइनें अभी दुरुस्त की जानी बाकी हैं।
---------
रुधौली के 70 गांवों में अब भी बिजली संकट
रुधौली। 24 और 25 सितंबर को आंधी-बारिश में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से प्रभावित आपूर्ति अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। भितेहरा, अठदमा और दसिया समेत अन्य फीडरों से जुड़े करीब 70 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने समेत रोजमर्रा के काम में परेशानी हो रही है। भितेहरा फीडर के उपभोक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि छह दिन से आपूर्ति बाधित है। वहीं, मुड़ियार फीडर के शुभांग दुबे के अनुसार आपूर्ति बहाल होने के बाद भी एक फेस में बिजली नहीं आ रही है। छपिया निवासी परमारथ पांडेय ने बताया कि दो माह पहले टूटे 11 केवी लाइन के खंभे को अब तक नहीं बदला गया है। एसडीओ रुधौली मोहम्मद वाहिद ने बताया कि कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। एक-दो दिन में सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
--------
गनेशपुर में 100 से अधिक घरों में बिजली गुल
गनेशपुर। कस्बे के कुछ हिस्सों में पांचवें दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोहम्मदपुर मोहल्ले में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर लटक गया है। इससे 100 से अधिक घरों में आपूर्ति प्रभावित है। मसठवा मोहल्ले में तार टूटकर गिरने की भी शिकायत है। कस्बेवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मरम्मत टीम मौके पर नहीं पहुंची।
---------
गोटवा से जुड़े गांवों में भी आपूर्ति बहाल नहीं
गोटवा। गोटवा उपकेंद्र से जुड़े कटया, तेलियाजोत और रतासगढ़ समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। 33 केवी लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद नगर उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन गोटवा उपकेंद्र के कुछ फीडरों की लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

---------
निगम और कार्यदायी एजेंसियों के मरम्मत गैंग लगातार काम कर रहे हैं। मंगलवार तक सभी फीडरों और उपकेंद्रों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। सभी टाउन एरिया में आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कुछ एलटी लाइनों की मरम्मत बाकी है। बुधवार तक शत-प्रतिशत गांवों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है।
-खालिद सिद्दीकी, एसई, विद्युत वितरण मंडल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed