{"_id":"6ae8f86a49ce6e4a6e0435c0","slug":"feedback-taken-from-enumerators-in-census-training-arrangements-examined-basti-news-c-207-1-bst1005-170914-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों से लिया फीडबैक, व्यवस्थाएं परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जनगणना प्रशिक्षण में प्रगणकों से लिया फीडबैक, व्यवस्थाएं परखीं
विज्ञापन
बस्ती। जनगणना के कार्यों को सटीक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का सीडीओ सार्थक अग्रवाल और एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने प्रगणकों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध कराई गई सामग्री और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने प्रगणकों से उनके आवंटित कार्यक्षेत्र, सूची-पत्र (एचएचएल), क्षेत्रीय नक्शे और अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि सभी प्रगणक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं या नहीं और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कितने प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं। प्रगणकों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और सटीकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। सीडीओ ने भोजन और जलपान की व्यवस्था के बारे में भी प्रगणकों से जानकारी ली। इस पर कर्मचारियों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया। अधिकारियों ने स्वयं भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को विभिन्न प्रपत्रों, नक्शों और डिजिटल उपकरणों के उपयोग की बारीकियां ठीक से समझने के निर्देश दिए, ताकि फील्ड में काम के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। इस दौरान जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद के ईओ अंगद गुप्ता, जनगणना लिपिक अभिषेक प्रताप सिंह मौजूद रहे।