फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fear of attack by violent animals... 24-hour surveillance in villages

Basti News: हिंसक जानवरों के हमले की दहशत... गांवों में 24 घंटे पहरेदारी

Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Fear of attack by violent animals... 24-hour surveillance in villages
सियार के हमले से घायल कोयला देवी। 
- रुधौली नगर पंचायत में जानवर के हमले में छह लोग घायल, ग्रामीणों ने एक सियार को पीटकर मार डाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीते 10 दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भेड़िया जैसे दिखने वाले जानवर के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। नगर पंचायत रुधौली के दो वार्डों के छह लोगों को सोमवार की रात हिंसक जानवर ने घायल कर दिया। ग्रामीणों ने रात में ही खेतों से ढूंढ़कर एक जानवर को मार डाला, जिसे सियार बताया जा रहा है। खौफजदा लोग गांव में 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। बच्चे भी सिवान की तरफ लाठी-डंडा लेकर जा रहे हैं।
रुधौली संवाद के मुताबिक मध्य नगर निवासी गंगाराम (45) और हनुमान प्रसाद यादव (54) सोमवार की देर शाम आसपास बैठे थे। अचानक एक जानवर ने उन पर हमला बोल दिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते जानवर भाग निकला। कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर में काली स्थान के पास मौजूद पुलिया पर बैठी कोयला देवी पर जानवर ने हमला कर दिया। उनके चेहरे और दोनों हाथों पर पंजा मारकर घायल कर दिया। शोर मचाते हुए कोयला देवी भागकर कुछ दूरी पर स्थित राजेश गुप्ता की किराने की दुकान के पास पहुंची।
विज्ञापन

पीछा करते पहुंचा जानवर वहां फिर हमला करने बढ़ा, मगर रामू ने लाठी लेकर उसे भगाया। रामू भी जोर से चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। इस बीच देखते ही देखते जंगली जानवर के हमले से गांव के शिवम (17), ब्यूटी (10), भोला (70) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद खेतों में जानवर की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने एक सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी रुधौली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

ग्रामीण मान रहे भेड़िया, वन विभाग सियार
पिछले 10 दिन से दहशत का पर्याय बने हिंसक जानवर को ग्रामीण भेड़िया मान रहे हैं। उनका कहना है कि भेड़िया दिन में धान और गन्ने के खेत में छिपा रहता है। जब उसे भूख लगती है तो व्याकुल होकर आबादी क्षेत्र में लोगों पर हमले कर देता है। कप्तानगंज क्षेत्र के बनहर, थूहा, खोभा, बनहा, ओझागंज सहित कई गांवों में दो साल पहले भी ऐसे ही खूनी भेड़िये का आतंक था। लोगों का कहना है कि मनवर, कुआनो और सरयू के किनारे झाड़ियों में भेड़िया रहते हैं। बारिश में पानी भर जाने से वे मैदानी क्षेत्रों में निकल आए हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी भेड़िया के निशान नहीं मिले हैं, सियार ही क्षेत्र में देखे जा रहे हैं।

00कोट
भेड़िया के हमले की पुष्टि सिर्फ बहराइच में हुई है। यहां अब तक जितने जानवर दिखे हैं वे सियार या फिशिंग कैट प्रजाति के हैं। सियार भी हमले करने लगे हैं। भानपुर और रुधौली में ग्रामीणों ने सियार ही पाया है। डीएम को रिपोर्ट दी गई है, जिले में जंगली जानवर के निकलने पर गोरखपुर स्थित प्राणि उद्यान के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

जेपी सिंह, डीएफओ

00

बढ़ती जा रही दहशत, रतजगा कर रहे गांवों के लोग

ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की दहशत बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह परशुरामपुर के धेनुगांव में सात वर्षीय मासूम पर हमला करने और पैकोलिया क्षेत्र के औरातोंदा में बकरियों पर हमले का मामला सामने आया था। इसके बाद लोगों में डर और बढ़ गया। ग्रामीण भेड़िये का हमला बता रहे हैं और देर शाम खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं। हर्रैया क्षेत्र के समोढ़ी सहित अन्य गांवों में लोग टोलियां बनाकर पहरा दे रहे हैं। वन विभाग असमंजस में है। उधर, ऐंठी गांव में जानवरों का झुंड दिखाई देने के बाद से पोखरा, महुरैया, मेडौआ, बरहटा, मीता सोती, नरायनपुर, बसंतपुर, थूहा, खोभा, मरवटिया पांडेय, मनोरमा और मचोइया नाले के इलाके के लोग रात भर जाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed