{"_id":"6a86091beef7e62bca04dbb7","slug":"fault-in-belbharia-feeder-electricity-not-restored-even-after-three-days-basti-news-c-207-1-bst1006-164621-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेलभरिया फीडर में खराबी, तीन दिन बाद भी नहीं सुधरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेलभरिया फीडर में खराबी, तीन दिन बाद भी नहीं सुधरी बिजली
विज्ञापन
बेलभरिया फीडर के पैनल में आई खराबी के बाद उपकरणों को देखता विद्युत कर्मी
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर में आई तकनीकी खराबी तीन दिन बाद भी दूर नहीं हो सकी है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मंगलवार से बेलभरिया फीडर को हसीनाबाद फीडर से जोड़कर वैकल्पिक आपूर्ति दी जा रही है। इससे फीडर पर ओवरलोड का खतरा बना हुआ है। बुधवार दोपहर तक मरम्मत का ठेका लेने वाली फर्म के कर्मचारी उपकेंद्र नहीं पहुंचे थे।
रविवार को बेलभरिया फीडर का वैक्यूम इंटरप्टर ब्लास्ट हो गया था। इसके चलते करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद और एसडीओ डीएन शर्मा कर्मचारियों के साथ तकनीकी खराबी दूर करने में जुटे रहे। रात में किसी तरह आपूर्ति शुरू की गई लेकिन सोमवार सुबह फीडर के करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में खराबी आ गई और फिर आपूर्ति ठप हो गई।
पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। सोमवार रात ब्लास्ट होने से क्षतिग्रस्त फीडर की ट्रॉली को जोड़कर आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन 20 एम्पियर से अधिक लोड बढ़ते ही फीडर बंद हो गया। घंटों प्रयास के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इसके बाद मंगलवार को बेलभरिया फीडर को हसीनाबाद फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
एसडीओ डीएन शर्मा ने बताया कि बेलभरिया फीडर के ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति जारी रखी जाएगी। अभी फीडर पर ओवरलोड की समस्या नहीं है लेकिन बारिश नहीं होने पर खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की मांग बढ़ सकती है। ऐसे में लोड बढ़ने की आशंका है। फीडर की मरम्मत के लिए संबंधित ठेका फर्म को सूचना दे दी गई है। संवाद