फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father suspected of murder

पिता ने हत्या की आशंका जताई

Sat, 05 Dec 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती Updated Sat, 05 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव निवासी ब्रह्मानंद(20) पुत्र प्रदीप सिंह का शव गुरुवार सुबह गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिम डाउन ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला था। मृतक के पिता प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को गौर और जीआरपी थाने को तहरीर देकर बेटे के हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बेटे के हत्यारों की तलाश कर कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस को दी तहरीर में प्रदीप सिंह ने कहा है कि उनका बेटा 30 नवंबर को सुबह 10 बजे के करीब एक फोने आने पर घर से गौर बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश उसके दोस्तों, रिश्तेदारों आदि में की गई।
विज्ञापन


 मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच गुरुवार को नौ बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव गौर स्टेशन के पास रेल ट्रैक के पास मिला है। सूचना पर वह वहां पहुंचे तो देखा कि शव उनके बेटे ब्रह्मानंद उर्फ विक्की सिंह का था। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या कर शव रेल ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया गया। उन्होंने एक तहरीर गौर थाने और एक जीआरपी थाना बस्ती में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप सिंह की तहरीर पर न तो अब तक गौर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और न ही जीआरपी थाने ने। प्रभारी निरीक्षक गौर रमेश ने कहा कि मामला जीआरपी के कार्यक्षेत्र का है, ऐसे में मुकदमा जीआरपी थाने में भी दर्ज होना चाहिए। जीआरपी ने ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं जीआरपी थाने के प्रभारी रणंजय पांडेय ने कहा कि मामला सिविल पुलिस से जुड़ा है। ऐसे में एफआईआर गौर थाने में दर्ज होनी चाहिए। वहीं एसपी ने शिवहरी मीणा ने कहा कि इसे दिखवाया जाएगा। जिसके कार्य क्षेत्र में होगा वहां रिपोर्ट हर हाल में दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed