{"_id":"67cde54bb5664bc1e608156d","slug":"father-of-moradabad-asp-found-safe-in-babhanan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133230-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में सकुशल मिले मुरादाबाद के एएसपी के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में सकुशल मिले मुरादाबाद के एएसपी के पिता
Mon, 10 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सोनहा (बस्ती)। बीते सोमवार को घर से बैंक जाने के लिए कह निकले मुरादाबाद जिले के स्थानीय अभिसूचना इकाई एलआईयू के एडिशनल एसपी के पिता को सोनहा पुलिस ने बभनान से सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, वह भटक गए थे। सोनहा क्षेत्र के अमरौली शुमाली के टोला रामनगर निवासी 78 वर्षीय श्रीराम लक्ष्मण सोमवार की सुबह करीब 11:15 बजे पीएनबी भिरिया ऋतुराज के लिए घर से रुपये निकालने को कहकर निकले थे। घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सोनहा पुलिस ने उनके पुत्र महेंद्र कुमार प्रजापति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि टीम के प्रयास से अयोध्या, सिद्धार्थ नगर में खोजबीन के बाद उन्हें रविवार को खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया है। श्रीराम के बड़े पुत्र श्रीकांत प्रजापति मुरादाबाद में एलआईयू में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत हैं।