{"_id":"5d86675d8ebc3e93db11a3e1","slug":"father-gave-daughter-chita-basti-news-gkp322557795","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को रोते हुए पिता ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को रोते हुए पिता ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसालालशाही की वंदना की मौत पर रोते विलखते परिजन।
- फोटो : BASTI
बेटी की चिंता को पिता ने रोते हुए दी मुखाग्नि
बस्ती/साऊंघाट। सनकी युवक ने लखनऊ के डालीगंज में शुक्रवार को 25 वर्षीय वंदना चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर मौत की नींद सो गया। शनिवार को वंदना का शव बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसा लालशाही गांव लाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। पिता ने मूड़घाट पर बेटी की चिता में आग लगाई। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया।
परसा लालशाही के त्रिभुवन चौधरी ने बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए लखनऊ भेज रखा था। बड़ी बेटी वंदना चौधरी एक निजी अस्पताल में नर्स थी, जबकि छोटी बेटी अर्चना बहन के साथ लखनऊ में रहकर बीएससी एजी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बड़ा बेटा रामउग्रह चौधरी मुंबई और छोटा भाई संजीव कुमार चौधरी सडदी में रहता है। शुक्रवार दोपहर अचानक घर में मातम उस समय छा गया जब लखनऊ से बड़ी बेटी वंदना की हत्या की खबर पहुंची। मां फुलकली समेत भाभी आदि का रो रोकर बुरा हाल रहा। बेटी के हाथ पीले का सपना पाले पिता योग्य वर की तलाश में जुटे थे, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार शाम मूड़घाट पर डोली की जगह बेटी को चिता पर रखकर त्रिभुवन रोने लगे। किसी तरह मुखाग्नि दी।
मिलनसार था मदनलाल
रुधौली। एक तरफा प्रेम करने वाले मदन ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को मौत के घाट उतार लिया यह सुनकर लोग चकित रह गए। मदन की मौत की सूचना पर विंध्यवासिनी नगर वार्ड के रघुनाथपुर टोले में सन्नाटा पसर गया। पिता प्रभुनाथ की मानें तो कामकाज की तलाश में मुंबई जाकर लौटा मदन बृहस्पतिवार को घर पर था, लेकिन लखनऊ कब निकल गया इस बात की भनक तक नहीं लगी। पड़ोसियों ने बताया कि मदन बेहद मिलनसार था। ब्लॉक प्रमुख हत्या में उसे फंसाया गया था। पिता प्रभुनाथ भी यह मानने को तैयार नहीं कि उनका बेटा ब्लॉक प्रमुख की हत्या में शामिल हो सकता है। 55 वर्षीय मां इरावती देवी बेटे की मौत के बाद बेसुध हैं। हाल ही में पैर की सर्जरी हुई है, लेकिन बेटे की मौत की खबर सुनने के 24 घंटे के बाद भी अन्न-जल ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
-----------------------------
आज होगी मदन की अंत्येष्टि
खुदकुशी के बाद मदन के शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम आदि प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद दोपहर बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। परिवार और नात रिश्तेदार शव को लेकर देर रात गांव पहुंचे। रविवार को गांव में ही पैतृक भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।