फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father accused of son hanging murderer in basti

8वीं के छात्र का मौत मामला: किस बात को लेकर किशोर ने उठाया ये खतरनाक कदम, इन सवालों में उलझी पुलिस

Mon, 20 Feb 2023 03:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 03:23 PM IST
सार

पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए चले गए। जबकि कुछ सदस्य घटनाक्रम की जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज देखा और प्रधानाचार्य, स्कूल के बच्चों और स्टाफ के लोगों से भी जानकारी ली।

विज्ञापन
Father accused of son hanging murderer in basti
परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के जोगिया भानपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस ने परिवार के लोगों के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर सील कर दिया। बताया गया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या करके शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन ऐसा किया गया।

विज्ञापन


मृत छात्र संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लहुरादेवा जगदीशपुर निवासी संजय तिवारी का बेटा कृष्णा (14) है। वह सर्दी की छुट्टी खत्म होने के एक महीने बाद 13 फरवरी को विद्यालय पहुंचा था। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार का कहना है कि शाम 5:30 बजे छात्र कृष्णा ने खुद को छात्रावास के कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन


काफी देर होने पर उसके साथी छात्रों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर संदेह हुआ। उसी विद्यालय में पढ़ने वाला कृष्णा का चचेरा भाई आदित्य भी पहुंच गया। छात्रों ने खिड़की से झांक कर देखा तो कृष्णा का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद छात्रावास के गार्ड और परिवार के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने डीएम प्रियंका निरंजन को भी सूचित किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अतुल आनंद और सीओ प्रीति खरवार मौके पर पहुंच गईं। शव को सील कर पुलिस थाने ले गई। देर रात पिता व परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। एसपी आशीष श्रीवास्वत का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है।

 

विद्यालय का फुटेज देखने पहुंचे परिवार के लोग

पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए चले गए। जबकि कुछ सदस्य घटनाक्रम की जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज देखा और प्रधानाचार्य, स्कूल के बच्चों और स्टाफ के लोगों से भी जानकारी ली।

मृतक के चाचा अजय त्रिपाठी ने बताया कि कई चीजें हैंए जो गले से नीचे नहीं उतर रही हैं। शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे के बीच का फुटेज विद्यालय प्रशासन नहीं दिखा पाया। त्रिपाठी के मुताबिक जो फुटेज दिखाए गएए उसमें बीच-बीच में एडिट किया गया था। शाम 06.08 मिनट के फुटेज में कृष्णा अकेले कॉरिडोर से अपने कमरे की तरफ जाते दिख रहा है, लेकिन आगे कॉरिडोर की लाइट बंद होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी उठे सवाल
  • पुलिस के उपलब्ध कराए गए फोटो में मृतक कृष्णा का पांव फर्श को छू रहा है। जबकि फोरेंसिक के जानकार बताते हैं कि अगर फर्श पर पांव छू रहा है तो मौत होने की गुंजाइश कम हो जाती है।
  • घटना की सूचना परिवार वालों को देने में काफी देर की गई। बावजूद इसके किसी अधिकृत व्यक्ति के बजाए पड़ोस के लड़के के जरिए परिवार के लोगों को सूचना दी गई।
  • जिस दरवाजे को तोड़कर निकालने की बात बताई जा रही है,उसकी कुंडी तक सही सलामत पाई गई। पुलिस का दावा है कि फावड़े से एक चोट करने के बाद कुंडी की दूसरी साइड का दरवाजा खुल गया था।
  • परिवार के लोगों के मुताबिक पंखे के रॉड में मफलर बांधने के बजाए उसके ब्लेड में बांधा गया, जबकि 45-48 किलो का कृष्णा ब्लेड से लटकता तो ब्लेड मुड़कर नीचे आ गई होती।
  • पिता के मुताबिक उन लोगों के पहुंचने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए सील कर देना संदेह पैदा करता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि यह घटना अत्यंत खेदजनक है। बताया कि रविवार को पूरे दिन संयुक्त निदेशक के साथ विद्यालय में घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला गया। इसमें देखा गया कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई होगी। साथ ही आगे ऐसा न हो इसके लिए क्या उपाय किया जाना चाहिए, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जांच करने के सवाल पर बताया कि निदेशालय के निर्देश पर अभी इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। विभाग परिवार के लोगों के साथ है। उनकी प्रत्येक आशंकाओं का समाधान किया जाएगा।

(नोट- पोस्टमार्टम में हैंगिंग की बात बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अभी रिपोर्ट आने का इंतजार करने की बात बता रही है। )







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed