फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fast ends on assurance of consolidation

Basti News: चकबंदी के आश्वासन पर अनशन खत्म

Wed, 30 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fast ends on assurance of consolidation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच। अजगैवा जंगल गांव में सोमवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन चकबंदी व राजस्व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हो गया।
अधिकारियों ने एक महीने के भीतर चकबंदी की सभी तैयारियां पूरी करने के लिए मोहलत मांगी। ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी को पानी पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इससे पहले करीब आधे घंटे तक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
68 वर्षों के बाद 28 घंटे के अनशन के बाद भानपुर तहसील क्षेत्र के अजगैवा जंगल के किसानों को अब चकबंदी होने की उम्मीद जगी है। मंगलवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी नरेंद्र सिंह आदि अधिकारियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचीं। भानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में पहली बार वर्ष 1956 में चकबंदी हुई थी।
विज्ञापन

तहसील कर्मियों और अधिकारियों की मिली भगत से इस गांव की 14 सौ बीघे सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से अपात्रों को पट्टा कर दिया गया था। दो वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी सहित अन्य लोगों ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी। डीएम से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी तरीके से हुए सभी पट्टे खारिज कर दिए गए। मगर, अब जब तक नए सिरे से ग्राम पंचायत की चकबंदी नहीं होगी तब तक किसने की समस्याएं बनी रहेगी।
पहले तो ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से कई बार मिलकर चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने की अपील किया। मगर, जब बात नहीं बनी। सोमवार सुबह से प्रधान मधुबाला चौधरी की अगुवाई में पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।

मंगलवार की दोपहर अचानक ग्राम प्रधान की अनशन स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही इस बात की सूचना अधिकारियों को मिली हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद प्रशासन और चकबंदी के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और अनशन को समाप्त करवाया।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed