{"_id":"6b0c7ed129556220d200e000","slug":"farmers-troubled-by-slow-pace-of-paddy-procurement-basti-news-c-207-1-bst1008-173026-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धान खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धान खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद की धीमी रफ्तार और अभिलेखों के सत्यापन में देरी किसानों पर भारी पड़ रही है। एक अक्तूबर से संचालित क्रय केंद्रों पर एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी खरीद सीमित है। आधार और खतौनी में नाम का मिलान नहीं होने से बड़ी संख्या में किसान सत्यापन के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।
नतीजतन केंद्रों से लौटने के बाद किसानों को अपनी उपज बिचौलियों और व्यापारियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही है। सरकारी समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल के मुकाबले कई किसानों को 1700 रुपये में धान बेचना पड़ा। इस तरह उन्हें प्रति क्विंटल 741 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बनकटी की साधन सहकारी समितियों सजनाखोर, खोरिया बसौढ़ी, महथा सजहरा, पकड़ी चंदा और मनिकौरा समेत अन्य केंद्रों पर समर्थन मूल्य का बैनर तो लगा है, लेकिन खरीद की स्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार महथा सजहरा केंद्र पर 176 कुंतल, खोरिया बसौढ़ी पर 188 कुंतल, गंगौरी चित्राखोर पर 816 क्विंटल और हल्लौर नगरा केंद्र पर 500 कुंतल धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
किसान शिवशंकर मिश्रा, राजीव शुक्ला का आरोप है कि केंद्रों पर खरीद की औपचारिकता पूरी की जा रही है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसान रमेश यादव ने बताया कि सत्यापन के लिए उनका आवेदन जिले पर भेजे हुए 20 दिन हो गए, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इससे वह केंद्र पर धान नहीं बेच पा रहे हैं।
वहीं धंजू पांडेय का कहना है कि उनके पास तीन हेक्टेयर जमीन है और केवल 25 कुंतल धान खरीदने की बात कही जा रही है, जबकि करीब 100 कुंतल उपज तैयार है। ऐसे में शेष धान कहां बेचें।
किसान अशोक पांडेय व बब्बू पाल ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर खरीद नहीं होने और रबी की बोआई के लिए खाद-बीज सहित अन्य जरूरतों के चलते उन्हें 1700 रुपये प्रति कुंतल की दर से व्यापारियों को धान बेचना पड़ा।
वहीं, क्रय केंद्रों के सचिवों का कहना है कि आधार और खतौनी में नाम का मिलान नहीं होने के कारण किसानों का सत्यापन अटक रहा है।