{"_id":"6aa5b4dabe603db9f70a55a8","slug":"farmers-to-receive-subsidy-if-potato-prices-drop-registration-begins-basti-news-c-207-1-bst1006-166671-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आलू का भाव गिरा तो किसानों को मिलेगा अनुदान, पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आलू का भाव गिरा तो किसानों को मिलेगा अनुदान, पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
बस्ती। आलू किसानों को बाजार में कीमतों में गिरावट से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जिले में भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। योजना में बाजार भाव गिरने पर किसानों को निर्धारित लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के अंतर में से जो कम होगा, उसके बराबर अनुदान दिया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार योजना का लाभ अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 क्विंटल उत्पादन तक सीमित रहेगा। निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारित करने वाले किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भंडारण शुल्क अनुदान मिलेगा। एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक सहायता दी जाएगी।
योजना के तहत मिलने वाली अनुदान और सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इच्छुक किसान उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। किसान किसी समस्या या अधिक जानकारी के लिए कंपनीबाग चौराहा स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद