{"_id":"65cfc820170bb32666064467","slug":"farmers-should-sow-sugarcane-using-ring-pit-and-trench-method-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111565-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिंग पिट व ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिंग पिट व ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें किसान
Sat, 17 Feb 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
गौर। बेलसड़ गांव में शुक्रवार को गन्ना विकास परिषद व चीनी मिल बभनान ने संयुक्त रूप से ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को रिंग पिट व ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करने की सलाह दी गई।
मुख्य अतिथि जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बभनान उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वसंत कालीन गन्ने की बुवाई करने वाले किसान यदि अधिक उपज प्राप्त करना चाहते हैं तो वह रिंग पिट विधि के साथ-साथ ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें। निश्चित तौर पर उन्हें अधिक उपज प्राप्त होगी।उ न्होंने कहा कि रिजेक्ट प्रजाति के बीज की बुवाई बिल्कुल न करें। इससे किसान और चीनी मिल दोनों को नुकसान होता है।
बभनान चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी उमेश यादव ने कहा कि चीनी मिल की तरफ से किसानों को गन्ना बीज के साथ कई तरह के यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जाते हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता गौर समिति के डायरेक्टर आज्ञाराम चौधरी ने की। इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक प्रेमचंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, दीनदयाल शुक्ल, गंगाराम यादव, झिनकान यादव, कामेश्वर वर्मा, राज नारायण शुक्ल आदि मौजूद रहे।