फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers protested against Irrigation Depertment

नहर के पानी से कई एकड़ फसल हुई जलमग्न

Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against Irrigation Depertment
नहर के पानी से फसल जलमग्न, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

बभनान (बस्ती )। नहर के पानी से बुधवार को 12 से अधिक किसानों की कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इससे चिंतित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने दूरभाष पर उप जिलाधिकारी हर्रैया को व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद पानी को बंद किया गया।

जानकारी के मुताबिक सरयू नहर खंड चार गोंडा के टिनिच रजवाहे में मंगलवार को पहली बार पानी छोड़ा गया। नहर के पटरी पहले से ही नहीं बनाई गई है। जिसके चलते पानी सेहरिया गांव के सिवान में अचानक भर गया। पानी किसानों की खेतों में पानी पहुंचने से फसल नुकसान हो जाने की आशंका है। किसान संतराम, रामनिवास, चनई गुप्ता, बेकारू, हरकिशन ने बताया कि बगैर नहर का निर्माण कार्य पूरा किए ही पानी छोड़ दिया गया है। जिससे नहर का पानी खेतों में भर रहा है। सरजू नहर खंड चार गोंडा के सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सेहरिया में पहले से ही नहर की पटरी का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके चलते पानी छोड़े जाने पर किसानों के खेत में पानी चला गया है। जल्द ही नहर की पटरी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed