{"_id":"65cfc7cc8853b1166b057837","slug":"farmers-movement-spoiled-the-speed-of-trains-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111577-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान आंदोलन ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान आंदोलन ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
Sat, 17 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
4:20 घंटे देरी से पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस, परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पंजाब में किसानों के आंदोलन ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। अमृतसर से चलकर शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस करीब 4:20 घंटे देरी से पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बैठकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। जैसे-तैसे अमृतसर से ट्रेन दूसरे रूट से गंतव्य रवाना किया गया।
अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस करीब 15 दिन से निरस्त चल रही है। वर्तमान में पंजाब के लिए तीन ट्रेनें नियमित संचालित की जा रही हैं। रेलवे के अनुसार, इन तीनों ट्रेनों से सप्ताह भर में करीब 15-20 हजार यात्री यात्रा करते हैं। किसान आंदोलन के चलते पंजाब आने-जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए अमृतसर जाने वाले यात्री टिकट निरस्त करा दे रहे हैं।
शुक्रवार को अमृतसर जन साधारण करीब चार और जननायक 1.15 घंटे देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस से बस्ती आए रवि प्रकाश ने बताया कि किसान पटरियों पर बैठे हुए हैं। दूसरे रूट से ट्रेनों को रवाना किया जा रहा है। उस रूट पर ट्रेनों की इतनी भीड़ है कि एक के पीछे एक ट्रेनें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
..
आम्रपाली में चढ़ नहीं पाए यात्री, घर लौटे
बस्ती के धर्मेंद्र अमृतसर जाने के लिए शुक्रवार को स्टेशन पहुंचे थे। जननायक ट्रेन करीब 1.14 घंटे देरी से पहुंची। टिकट कंफर्म होने के बाद भी भीड़ के नाते डिब्बे में नहीं चढ़ पाए। लिहाजा उन्हें घर लौटना पड़ा। यही हाल रामअगस्त चौहान का रहा। वह अमृतसर जाना चाहते थे। ट्रेन में भीड़ की वजह से उन्हें भी घर लौटना पड़ा।