{"_id":"6793d7b250bc8147d2069191","slug":"farmers-entangled-in-discrepancies-selling-sugarcane-in-other-districts-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130984-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विसंगतियों में उलझे किसान.. दूसरे जिलों में बेच रहे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विसंगतियों में उलझे किसान.. दूसरे जिलों में बेच रहे गन्ना
Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने बातचीत करते मुंडेरवा चीनी मिल के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के गन्ना किसानों को एक बार फिर विसंगतियों से दो-चार होना पड़ रहा है। तीन चीनी मिल होते हुए भी किसान गन्ना बेचने के लिए भटक रहे हैं। समय से पर्ची न मिलने, भुगतान में देर और कई जगह घटतौली पकड़े जाने के बाद किसानों का भरोसा यहां की चीनी मिलों से उठता जा रहा है।
किसान जल्दी से जल्दी अपनी उपज बेचकर खेत खाली करने की कोशिश में हैं। कई बड़े किसान खुद ही अपना गन्ना आंबेडकरनगर की चीनी मिल काे ले जाकर बेच रहे हैं, ताकि उन्हें हाथों-हाथ भुगतान मिल सके।
मिल प्रबंधन का कहना है कि गन्ना माफिया गैर जिले में यहां का गन्ना लेकर जा रहे हैं। मगर, किसानों से बात करने पर वे कहते हैं कि यहां की धांधली से आजिज होकर वे गन्ना बेचकर नकद रुपये हाथ में लेना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
स्थिति यही रही तो माह भर भी मुंडेरवा और रुधौली चीनी मिल नहीं चल पाएगी।
दूसरे जिले की चीनी मिल पर गन्ना बेच चुके कलवारी क्षेत्र के किसान राम मूरत, रमाकांत, विश्वनाथ आदि ने बताया कि बाहर गन्ना ले जाने पर तौल पर्ची की जरूरत नहीं पड़ती और भुगतान नकद मिल जाता है।
370 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी दर की जगह 380 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का दाम और 22 रुपये क्विंटल किराये के नाम पर दिए जा रहे हैं।
वहीं कुछ किसानों का कहना है कि वे अपने रिश्तेदारों के नाम की पर्ची पर गन्ना बेचकर आए हैं। इसकी जानकारी चीनी मिल प्रबंधन को भली भांति है।
बृहस्पतिवार को ऐसी ही सूचना पर मुंडेरवा मिल के गन्ना प्रबंधक ने राम जानकी मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रॉली रोककर पूछताछ की थी।
क्रय केंद्रों की अव्यवस्था से खिन्न हैं किसान ःयहां के क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था और धांधली के कारण किसान काफी खिन्न हैं। इस भीषण शीतलहर में ट्रॉली पर गन्ना लादकर दो-तीन दिन तक तौल कराने के लिए खुले आसमान के नीचे बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र पर न तो उनके बैठने की जगह है न पीने के लिए पानी का प्रबंध है। ट्रॉली गायब होने के बाद उठा भरोसा ः कुछ किसान पहले गन्ना लदी ट्रॉली केंद्र पर छोड़कर घर चले जाते थे। मगर, पिछले दिनों लालगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ए गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लदी ट्राॅली चोरी हो गई। लालगंज क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी घनश्याम तिवारी सोमवार की शाम ट्रॉली पर गन्ना लादकर क्रय केंद्र कल्याणपुर ए पर पहुंचे। देर शाम तक गन्ना तौल न होने के कारण गन्ना लदी ट्राॅली को केंद्र पर ही छोड़कर घर चले गए।
मंगलवार की सुबह जब तौल कराने पहुंचे तो ट्राॅली गायब थी। इसके बाद किसानों का भरोसा उठ चुका है।