{"_id":"6361516850dc2c41620bc947","slug":"farmers-did-not-reach-paddy-purchasing-centers-basti-news-gkp4558049199","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान
भानपुर/दुबौलिया। जिले में मंगलवार से शुरू हुए धान क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। वहीं, एसडीएम ने कुछ केंद्रों का निरीक्षण कर कहा कि किसानों को कोई दिक्कत न हो।
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। स्थानीय तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग की ओर से बनाए गए क्रय केंद्रों का एसडीएम गिरीश कुमार झा ने निरीक्षण किया। रामनगर ब्लॉक के असनहरा में बनाए गए क्रय केंद्र का निरीक्षण कर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी माधुरी त्रिपाठी को निर्देश दिए कि उपज बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
उन्होंने कहा कि उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं केंद्र पर मौजूद होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉमन धान 2,040 और ग्रेड ए के धान को 2,060 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाए। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग की ओर से रामनगर के असनहरा और सल्टौवा के पकरीभीखी में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि पीसीएफ की ओर से रामनगर के साधन सहकारी समिति आदमपुर और सल्टौवा के पचानू में क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर किसान सीधे तहसील में शिकायत करें। दूसरी ओर, दुबौलिया क्षेत्र के बरसांव में क्रय केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को क्रय केंद्र पर कोई किसान उपज लेकर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारी मधुबाला सिंह ने बताया कि धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है अब किसानों का इंतजार किया जा रहा है।