फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers demonstrated for payment of sugarcane price

Basti News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for payment of sugarcane price
मुंडेरवा। गन्ना पेराई सत्र 2022-23 के फरवरी से किसानों का बकाया मूल्य करीब 60 करोड़ रुपये भुगतान के लिए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल और प्रधान प्रबंधक अभिषेक पाठक को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि बकाया भुगतान न मिलने से बच्चों के पढ़ाई की फीस, खरीफ फसलों की बुवाई आदि कार्य नहीं हो पाए रहे हैं। यदि समय से रुपये नहीं मिले तो खेती पिछड़ जाएगी। भाकियू पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार ने धरने का संबोधित करते हुए कहा कि सरकार झूठ बोल रही है किसानों का बकाया भेज दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि मुंडेरवा चीनी मिल पर किसानों का बकाया चल रहा है। सरकार समय से भुगतान न कराकर गन्ना किसानों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। यदि समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो किसान गन्ने का रकबा घटाने पर मजबूर हो जाएंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष मार्तेन्द्र प्रताप, ब्रह्मदीन चौधरी, ब्रम्हानंद चौधरी, रामशंकर निराला, आनंद अग्रहरि, रामसिंह, कृष्ण चंद्र चौधरी, परमात्मा, राजेंद्र चौधरी, विनोद कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed