{"_id":"69bda130cefcc9321709505c","slug":"farmers-are-worried-due-to-the-harsh-weather-drizzle-increases-their-worries-basti-news-c-207-1-bst1005-155233-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम की बेरुखी से उड़े किसानों के होश, बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम की बेरुखी से उड़े किसानों के होश, बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से शहर में सड़क पर छा गया था सन्नाटा संवाद
बस्ती। जनपद में शुक्रवार की शाम को हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम से किसान को पककर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान होने का डर है। तेज हवा से खेतों में गेहूं व सरसों की फसल बिछ कर खराब होने की चिंता में किसान डूब गए हैं। वहीं, सरसों फसल को किसान सहेजते दिखे।
बृहस्पतिवार की रात से ही हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके साथ हल्की बारिश भी हुई। इस अचानक बदले मौसम ने सबसे ज्यादा असर किसानों पर डाला है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना थी।
गनेशपुर, दुबौला, कप्तानगंज, हर्रैया, बभनान क्षेत्र में कहीं-कहीं गेहूं व सरसों की फसल गिर गई। कई गांवों में जिन किसानों ने सरसों काट कर छोड़ दिए थे वह मड़ाई के लिए दौड़ पड़े। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश और हवा से अभी कुछ फसल ही गिरी है।
विज्ञापन
हालांकि किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश हुई तो अधिक नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य का कहना है कि जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे फसलों पर बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
हालांकि तेज हवा में कुछ फसल गिर गई है। इससे फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवा भी सामान्य से तेज चलेगी। वहीं, शहर में भी तेज हवा चलने से लोग परेशान दिखे।