फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmers are not getting their favorite paddy seeds

Basti News: किसानों को नहीं मिल रहा मनपसंद धान बीज

Thu, 05 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting their favorite paddy seeds
गौर। इस समय किसानों को बेहन डालने के लिए अच्छी प्रजाति के धान बीज की आवश्यकता है। लेकिन, राजकीय कृषि बीज भंडार में बीपीटी 5204 सांभा मंसूरी एवं सांभा सब (1) धान बीज नहीं है। जबकि, सबसे ज्यादा मांग धान की इन्हीं प्रजातियों की है। कृषि बीज भंडार से किसानों को निराश लौटना पड़ रहा है। गोदाम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से पांच प्रकार के धान बीज उपलब्ध कराए गए थे। बीपीटी 5204 सांभा मंसूरी और सांभा सब (1) खत्म हो गया है।
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी ने बताया कि एमटीयू 7029 सोना मंसूरी 35 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। यह 150 से 155 दिन में तैयार होगा। इसी तरह सरजू (52) प्रजाति का धान 135 दिन में तैयार होगा। यह भी 35 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ (51) 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से वितरण किया जा रहा है। यह लगभग 100 दिन में तैयार हो जाएगा। बभनगांवा के किसान रामबचन चौधरी, ओम कटास गांव के श्रीपत सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में 5204 सांभा मंसूरी धान की खेती अधिकतर किसान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते उसकी डिमांड भी ज्यादा है लेकिन गोदाम पर यह बीज उपलब्ध न होने से किसानों को निराश लौटना पड़ रहा है। किसानों को उन्हें अधिक मूल्य पर प्राइवेट दुकानों से बीज खरीदना पड़ रहा है।

गोदाम प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि जिस प्रजाति का बीज खत्म हो गया है, उसके लिए विभाग से डिमांड किया गया है। साथ ही शुगर फ्री धान तेलंगाना मंसूरी की भी डिमांड की गई है। जैसे ही उपलब्ध होगा, किसानों में इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed