फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers are disillusioned with

केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसानों का खेती से हो रहा मोहभंग : भाकियू

Fri, 11 Dec 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
farmers are disillusioned with
किसान मेले को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : BASTI
केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसानों का खेती से हो रहा मोहभंग : भाकियू
विज्ञापन

मुंडेरवा। शहीद किसान मेले का आगाज शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसानों का खेती से मोहभंग हो रहा है। केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून बनाया, लेकिन इसमें किसानों की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा। यह कानून पूरी तरह से पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू क्यों नहीं करती। भाकियू मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद ने कहा कि किसान अपनी उपज को बेचने के लिए भटक रहा है। उसे सही दाम नहीं मिल रहा है। मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने कहा कि पराली जलाने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। कई जगह किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष दिवान चंद्र पटेल ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना होगा। कार्यक्रम में जयराम चौधरी, जनार्दन मिश्र, प्रदीप पांडेय, मारतेंदु प्रताप सिंह, रामनवल, राम मनोहर, इस्तियाक अहमद, रामफेर, घनश्याम, हरिप्रसाद, फूलचंद, गौरीशंकर, राजेंद्र चौधरी, अनूप चौधरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमात्मा चौधरी व संचालन संतकबीरनगर के महासचिव रामचंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम के बाद एसडीएम सदर को 17 सूत्री ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सतीश मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामदुलारे, विजय चौधरी, परमात्मा चौधरी, सूरज प्रसाद, रामकृपाल, सोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

शहीद किसानों के आश्रितों को किया गया सम्मानित
11 दिसंबर-2002 को शुगर मिल चलवाने और गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायर कर दिया था। इसमें शहीद हुए धर्मराज उर्फ जुगानी, तिलकराज एवं बद्री प्रसाद व घायल बृजराज, शिवदास, हरिराम, रामभवन, श्रीराम, मुन्नू प्रसाद, राम बहोर चौधरी, बंधु चौधरी के परिजनों को भाकियू युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed