{"_id":"5f946c7e8ebc3e9b924204ca","slug":"farmer-s-death-due-to-collapsing-basti-news-gkp370732265","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ाई करते समय गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ाई करते समय गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ाई करते समय गिरने से किसान की मौत
हर्रैया (बस्ती)। क्षेत्र के एकडंगी लंगडी गांव में धान की मड़ाई करते समय तख्ते पर गिरने से किसान के सिर में गंभीर चोट आ गई। बेहोशी की हालत में आसपास के लोग उसके घर ले गए। जब काफी देर तक होश नहीं आया तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक की सलाह पर इलाज के लिए अयोध्या ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।
गांव निवासी समयदीन (50) शुक्रवार की शाम पत्नी के साथ धान के फसल की मड़ाई करने खेत गए थे। अचानक वह रखे तख्ते पर लड़खड़ा कर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने वह बेहोश हो गए। शव गांव लाया गया परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी व दो बेटों के साथ बेटी को शव से लिपटकर बिलखते देख लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सहयोग का भरोसा दिया। लेखपाल को सूचना दी। लेखपाल ने बताया कि अनुमन्य सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जाएगी।