फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Farmer dies due to wall collapse

दीवार गिरने से दबकर किसान की मौत

Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to wall collapse
दीवार गिरने से दबकर किसान की मौत
विज्ञापन

कच्ची चुनाई से बनाई गई थी ईंट की दीवार
भानपुर (बस्ती)। कच्ची चुनाई से बनाई गई ईंट की दीवार के अचानक गिर जाने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय किसान राणा प्रताप चौधरी व एक मवेशी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
घटना सोनहा थानाक्षेत्र के कांटेखैरा गांव के राणा प्रताप चौधरी ने फसल की रखवाली के लिए गांव से 500 मीटर दूर खेत में कच्ची चुनाई से ईंट की एक दीवार बनाकर उस पर टिनशेड डाल रखा था। उसी में रहकर खेतों की रखवाली करते थे। उसी में गाय और बछिया भी बांधते थे। परिजनों ने बताया कि वह सिर्फ सुबह-शाम खाना खाने और जरूरी काम से ही गांव वाले घर पर आते थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह खाना खाकर घर से वह खेत चले गए, जहां उनकी आंख लग गई। इसी बीच कच्ची चुनाई से बनाई गई दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। मलबे में दबकर राणा प्रताप व बछिया की मौके पर मौत हो गई। दोपहर बाद खेतों की ओर गए लोगों के माध्यम से हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed