{"_id":"64afbc3445d835664e021ff6","slug":"farmer-death-after-lightning-fell-on-him-in-basti-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरपा कहर: डिलीवरी पाइप समेटते समय किसान के ऊपर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरपा कहर: डिलीवरी पाइप समेटते समय किसान के ऊपर गिरी बिजली, मौत
Thu, 13 Jul 2023 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:26 PM IST
सार
एसडीएम भानपुर आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तहसीलदार, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जो भी अनुमन्य मदद संभव होगी उसका लाभ परिवार को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक किसान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खेत में सिंचाई के लिए फैलाया डिलीवरी पाइप समेटते समय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत सूरतगढ़ की है। सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची तो परिवार के लोग एंबुलेंस से उसे सीएचसी सल्टौआ ले गए। जहां डॉक्टर के मृत घोषित करने के बाद शव को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सूरतगढ़ निवासी राम भवन उर्फ भाटू गुप्ता पुत्र कोदई खेत में सिंचाई के लिए प्लास्टिक का डिलीवरी पाइप फैलाए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी तो वह पाइप समेटने लगे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ खेत में बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर राम भवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे और संतुष्टि के लिए उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के पूरब उडवलिया नामक एक स्थान पर उनका खेत है। वहीं पर वह सिंचाई करने गए थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पुलिस जांच में खुला खेल: गांव से आए, मेडिकल कॉलेज के पास ठेले लगाए, मरीज बेचकर बन गए आलीशान बंगलों के मालिक
Trending Videos
एसडीएम भानपुर आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तहसीलदार, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जो भी अनुमन्य मदद संभव होगी उसका लाभ परिवार को दिलाया जाएगा।
प्रसव के दौरान पत्नी की हो गई थी मौत
करीब 15 वर्ष पहले राम भवन गुप्ता उर्फ भाटू की पत्नी ने प्रसव वेदना के दौरान दम तोड़ दिया था। इससे पहले उनकी चार बेटियां व एक बेटा पैदा हुए थे। बड़ी बेटी मंजू, बेटे प्रिंस, बेटी रंजू, अंजू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी संजू की अभी शादी नहीं हुई है। बेटा प्रिंस पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसे फोन करके घटना से अवगत करा दिया गया है।