{"_id":"627775f2560cd542646241bf","slug":"farmer-commits-suicide-by-shooting-himself-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: युवक ने की आत्महत्या, कनपटी से लाइसेंसी पिस्टल सटाकर खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: युवक ने की आत्महत्या, कनपटी से लाइसेंसी पिस्टल सटाकर खुद को मारी गोली
Sun, 08 May 2022 02:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 May 2022 02:27 PM IST
सार
हड़िया गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर जिला अस्पताल गए। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया गांव में शनिवार देर रात 32 वर्षीय युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लेकर जिला अस्पताल गए। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हड़िया निवासी दिलीप चौधरी (32) पुत्र स्व. संतराज चौधरी ने खेती करते थे। उनका एक चार साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात्रि अपने घर की छत पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दिलीप ने कनपटी पर दाहिने तरफ गोली मार ली।
विज्ञापन
सूचना पर हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी राधारमण यादव मय फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की वजह की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन