फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fake teacher sacked, order for recovery of salary

फर्जी शिक्षिका स्नेहलता बर्खास्त वेतन वसूली व मुकदमा दर्ज कराने का आदेश

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fake teacher sacked, order for recovery of salary
फर्जी शिक्षिका बर्खास्त, वेतन वसूली का आदेश
विज्ञापन

असली स्नेहलता अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर में तैनात
फर्जी तरीके से शिक्षक बनकर 11 साल तक नौकरी करने का एक और मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूल में दूसरे के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से शिक्षक बनकर 11 साल तक नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद जिले के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगुई में कार्यरत आरोपी प्रधानाध्यापिका स्नेहलता सिंह को बर्खास्त करके वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज कराने का खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी को आदेशित किया है।

जानकारी के अनुसार जिले के बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगुई में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत स्नेहलता सिंह का सहायक अध्यापक पद पर चयन 2010 में हुआ था। 2020 में इस बात की शिकायत विभाग को मिली कि स्नेहलता सिंह ने किसी दूसरे के अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हासिल की है। विभागीय जांच शुरू हुई तो सामने आया कि असली स्नेहलता सिंह जिला गोरखपुर के अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्हीं अभिलेखों का गलत तरीके से प्रयोग कर नौकरी हासिल कर लिया। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने बनकटी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगुई में कार्यरत प्रधानाध्यापिका को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर दिया था। बीएसए जगदीश शुक्ल ने शुक्रवार को आरोपी प्रधानाध्यापिका स्नेहलता सिंह की सेवा समाप्त करने के साथ ही वेतन रिकवरी व मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed