फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fair held in Shringinari temple premises on the last Tuesday of Ashadh

Basti News: आषाढ़ के अंतिम मंगलवार को शृंगीनारी मंदिर परिसर में लगा मेला

Wed, 28 Jun 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fair held in Shringinari temple premises on the last Tuesday of Ashadh
परशुरामपुर क्षेत्र के शृंगीनारी मंदिर में भक्तो की भीड़।
परशुरामपुर। क्षेत्र के पौराणिक स्थल शृंगीनारी में मंगलवार को बुढवा मंगल पर भव्य मेला लगा। माता शांता देवी के दर्जन करने भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। शृंगीनारी में हर मंगलवार को मेला लगता है। लेकिन, आषाढ़ मास के अंतिम मंगलवार को लगने वाले मेले को बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं। इस दिन यहां गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच आदि जिले से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस श्रद्धालु मंदिर परिसर में हलुवा पूड़ी पकवान बनाकर माता शांता देवी को चढ़ाते हैं और सालभर मंगल की कामना करते हैं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इन दिन मनौती के अनुसार श्रद्धालु अपने बच्चों का सिर भी मुंडवाते हैं, दुर्गा सप्तसती, सत्य नारायण कथा का पाठ कराकर बच्चों के दीर्घायु की कामना करते हैं। नव विवाहित जोडे़ शादी का मौर चढ़ाकर सुखी दाम्पत्य जीवन की याचना करते हैं। मेले में महिलाएं और बच्चों ने खूब खरीदारी की। मंदिर के पुजारी जगदंबा बाबा और राजू दास ने बताया कि मान्यता है कि बुढ़वा मंगल को श्रृंगीनारी स्थित मां शांता देवी के दर्शन करने मात्र से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मेले की सुरक्षा में परशुरामपुर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

----
शृंगीनारी मंदिर का पौराणिक महत्व
परशुरामपुर। रामायण कालीन कथाओं के अनुसार, जब अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति की इच्छा हुई तो उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए शृंगी ऋषि से मखौड़ा धाम में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ संपन्न होने के बाद शृंगी ऋषि अपनी पत्नी शांता देवी के साथ इसी स्थान पर रुके। कालांतर इस स्थान को शृंगीनारी के रूप में ख्याति मिली।
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed