{"_id":"699b5dc6db465895150e62dd","slug":"facilities-checked-in-chc-and-phc-employees-appeared-alert-basti-news-c-207-1-bst1005-153744-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी और पीएचसी में जांचीं सुविधाएं...कर्मचारी दिखे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी और पीएचसी में जांचीं सुविधाएं...कर्मचारी दिखे अलर्ट
विज्ञापन
भानपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेती राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम स्रोत
- फोटो : निशान यात्रा निकालते लोग।
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। रविवार अवकाश होने के बाद भी टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विभाग का दावा है कि अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं और जहां सुधार की आवश्यकता थी, वहां निर्देश दिए गए। भ्रमण को लेकर अधिकांश सीएचसी-पीएचसी पर कर्मी व डॉक्टर अलर्ट दिखे।
राज्य स्तरीय टीम में शामिल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पीके वर्मा और डॉ. दीपक पांडेय पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज रामनगर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसव कक्ष, ओटी व पैथालॉजी सहित परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम दुबौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची।
चिकित्सक डाॅ. राकेश कुमार शुक्ला एवं नोडल प्रभारी प्रणवीर सिंह से जानकारी ली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पीके वर्मा ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई होने की अति आवश्यक है। वहीं कुछ जगहों पर साफ-सफाई बेहतर करने के लिए कहा।
विज्ञापन
कहा कि सभी केंद्रों का अवलोकन करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 24 फरवरी को प्रमुख सचिव इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद उन्होंने गोकुलपुर, सैनिया सहित अन्य एचडब्ल्यूसी का भी अवलोकन किया। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम ने जन आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया। कुदरहा सीएचसी पर डाॅ. संतोष श्रीवास्तव अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने मेला देखा।
वहीं, कुदरहा सीएचसी व पीएचसी का टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निर्धारित मानक पर जांच की। मुंडेरवा संवाद के अनुसार राज्यस्तरीय सुपरविजन टीम पीएचसी ओड़वारा पहुंची।
दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष को देखा। डीसीपीएम डाॅ. आरपी सिंह और रंजीत ने अस्पताल परिसर, कोल्ड चेन यूनिट को देखा। डॉ. नीलम चौधरी से जानकारी ली। इसके बाद भानपुर सीएचसी समेत तीन पीएचसी और एचडब्लयूसी का निरीक्षण किया। यहां दवा, पैथालॉजी, प्रसव कक्ष, ओटी समेत वार्डों की व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच की।