फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Facilities are getting on paper in the District Hospital

जिला अस्पताल में कागजों पर मिल रही हैं सुविधाएं

Tue, 05 Mar 2019 01:16 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Facilities are getting on paper in the District Hospital
जिला अस्पताल में कागजों पर मिल रही हैं सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों को सिर्फ कागजों पर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन


मेडिकल वार्ड में तकनीकी समस्या के चलते रविवार से पानी ही नहीं रहा। यहां भर्ती मरीज काफी परेशान रहे। आपातकालीन सेवा के तहत तीन मार्च की रात 12 बजे के बाद से चार मार्च को शाम चार बजे तक 45 मरीजों का उपचार हुआ। मरीजों की कम संख्या के बारे में डॉ जलालुद्दीन  का कहना था कि शिवरात्रि के चलते ओपीडी बंद थी, इस वजह से मरीज कम ही आए। आम दिनों में हजार से 1200  तक मरीज ओपीडी में आते हैं। उधर, चिल्ड्रेन वार्ड में भी 35 बच्चे भर्ती दिखे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नवल वर्मा ने कहा कि मौसम परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। बताया कि अस्पताल में अधिकांश बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया से पीड़ित होकर भर्ती हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही पुलिस बूथ के समीप कूड़े का ढेर लगा हुआ है। शल्य चिकित्सा कक्ष के समीप लगे आरो सिस्टम के आसपास भी गंदगी दिखी। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड की स्थिति और भी खराब है। यहां की खिड़कियां तक टूटी हुई हैं। बाथरूम में लगी टोटी टूटी होने के चलते सैकड़ों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा है। शौचालयों की स्थिति भी बदतर है। अधिकांश के दरवाजे टूटे हुए हैं। जिनमें दरवाजे लगे हैं, उनका प्रयोग भी गंदगी के चलते लोग नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ राम प्रकाश ने कहा कि मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। जो कमियां हैं उनमें सुधार की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed