फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Face-to-face collision in bikes, two people died

Basti News: बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Face-to-face collision in bikes, two people died
परशुरामपुरक्षेत्र के महाखरपुर के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : BASTI
बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

परसा-परशुरामपुर मार्ग पर महाखरपुर बाजार के पास की घटना
एक बाइक चालक की मौके पर, दूूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
परशुरामपुर (बस्ती)। परसा-परशुरामपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के महाखरपुर बाजार के करीब बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल अयोध्या में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चनगहवा निवासी चंदन चौहान (28) पुत्र रामललित बुधवार को बाइक से अपनी बहन के ससुराल गौर थाना क्षेत्र के छिटहा गांव गए थे। बुधवार रात लौटते समय परशुरामपुर क्षेत्र के महाखरपुर बाजार के करीब श्रृंगीनारी की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के मझौवा कुंवर निवासी दीपक चौरसिया (20) पुत्र शिवमूरत के अलावा दो अन्य युवक राहुल (18) पुत्र राम मूरत तथा सभाजीत (17) पुत्र सालिकराम निवासी मझौवा कुंवर भी सवार थे।
विज्ञापन

दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर गए। चंदन चौहान के सिर तथा चेहरे पर इतनी गंभीर चोट आई कि घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे बाइक चालक दीपक चौरसिया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात दीपक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और सभाजीत की स्थिति इलाज के बाद सामान्य बताई जा रही है। परशुरामपुर के एसएचओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

दोनों के परिवार में मचा कोहराम: रामललित चौहान के तीन संतानों में चंदन चौहान इकलौते पुत्र थे। वह पूना रहकर प्राइवेट काम करते थे। छोटी बहन की चार दिसंबर को शादी थी। उसी सिलसिले में वह पूना से घर आए थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चे आराध्या, आलोक और अमित अभी छोटे हैं। दीपक चौरसिया के पिता शिवमूरत चौरसिया दुबई रहते हैं। दीपक तीन भाई-बहनों में बीच का था। एक बहन बड़ी है, जबकि भाई छोटा है, जो पढ़ाई करता है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed