फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Face authentication is being done under pressure without providing resources

Basti News: बिना संसाधन दिए दबाव डालकर कराया जा रहा चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य

Mon, 23 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Face authentication is being done under pressure without providing resources
बस्ती। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक बैरिहवा स्थिति संघ कार्यालय में हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र से अनाज प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी एवं चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य जबरन कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों को पांच वर्ष पहले दिया गया फोन कब का खराब हो चुका है। इंटरनेट डाटा के लिए कोई धनराशि नहीं दी गई। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की अल्प मानदेय पाने वाली कार्यकर्ता स्वयं मोबाइल नहीं खरीद सकती हैं। फिर भी जिनके पास मोबाइल फोन है। उससे कार्य किया जा रहा है। कुछ लाभार्थियों के आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर जुड़े थे, वह नंबर अब उपलब्ध नहीं है, जिससे ई-केवाईसी का कार्य तब तक नहीं हो सकता।
विज्ञापन

जिला मंत्री सरोज शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कर्मियों के ग्रेच्युटी का भुगतान तथा वर्ष में 15 दिनों का मेडिकल अवकाश मानदेय सहित देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक केके श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उच्च न्यायालय एवं मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य लिए जाने पर चिंता जताई और इस पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुमन लता पाण्डेय, ओम कान्ति, सुमन पांडेय, चंद्रप्रभा यादव, शैल कुमारी, अनीता पाण्डेय, सुनीता देवी, कुसुम चौधरी, सरला चौधरी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed