फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eyes welled up as the bodies of Manoj and Virendra arrived, and mourning spread across the village.

Basti News: मनोज और वीरेंद्र का शव पहुंचते ही नम हुई आंखें, गांव में पसरा मातम

Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eyes welled up as the bodies of Manoj and Virendra arrived, and mourning spread across the village.
शव आने के बाद जुटी लोगों की भीड़।
कप्तानगंज। सरयू नदी में सोमवार को डूबे रखिया गांव के मनोज कन्नौजिया और वीरेंद्र चौधरी की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार को शाम चार बजे जब पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव गांव में पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

रखिया गांव में सुबह से ही मनोज और वीरेंद्र के घर रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगाें का आना-जाना लगा रहा। परिजनों की चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन बना रहा। दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो पूरा इलाका रो पड़ा। अगल-बगल स्थित दोनों के घर के लोग जवान बेटों का शव देखने के बाद फफक पड़े। सड़क से लेकर गांव तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वीरेंद्र के शव से लिपटकर पिता शीतला प्रसाद, मां मीरा देवी बहन आंचल, बड़ा भाई अभिनव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अनुज चौधरी रो रहे थे। वहीं बगल घर के रहने वाले मनोज कन्नौजिया के घर पर का करुण क्रंदन भी हर किसी को द्रवित कर दिया। मनोज के पिता कृष्णा प्रसाद, माता राधिका, भाई संजय, तुलसीराम बहन रीना, ईशा शव लिपटकर रोते-चीखते रहे। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार देर शाम सरयू नदी के उसी चांदपुर कटरिया घाट पर किया जहां एक दिन पहले सोमवार को वह डूब गए थे।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में गए थे दोनों युवक
रखिया गांव के रहने वाले सूरज चौधरी की रविवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अगले दिन सोमवार को सूरज के शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के मनोज कन्नौजिया और वीरेंद्र चौधरी भी गए हुए थे। दिन में एक बजे दुबौलिया क्षेत्र के चांदपुर-कटरिया घाट पर शव के अंतिम संस्कार के बाद जब गांव के लोग नदी में नहाने के लिए गए तो मनोज और वीरेंद्र ने भी साथ नहाना शुरू किया। दोनों का पैर अचानक फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों युवक नदी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से देर शाम दोनों का शव नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed